Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, धन-ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और मई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन साल 2025 में गुरु तीन बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि 15 मई को गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर में कर्क राशि और साल के अंत में फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं गुरु के गोचर होने से साल 2025 में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2025 को वृषभ राशि से निकलकर सुबह 2:30 बजे बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 18 अक्टूबर 2025 को रात 9:39 मिनट पर बृहस्पति महाराज मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वक्री अवस्था में ही गुरु 4 दिसंबर 2025 को रात्रि 8:39 बजे मिथुन राशि में एक बार फिर प्रवेश करेंगे। इस तरह से साल 2025 के दौरान देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि और फिर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि और फिर कर्क राशि से निकलकर वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में गुरु दूसरे और तीसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैतृक बिजनेस में भी ला मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के काफी चांसेस नजर आ रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर में कोई गुड न्यूज आ सकती है। उन्नति के कई रास्ते खुल सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को संतान पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में उत्तम उन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में साल 2025 में एकादश और द्वादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती है। धन लाभ होने के पूरे संकेत नजर आ रहे हैं। संतान की प्रगति होने के योग बन रहे हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। गुप्त धन होने के काफी योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लेकिन साल के अंत में धन संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।