Kendra Trikone Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी खास हो सकता है। आमतौर पर गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब एक साल रहते हैं। लेकिन इस साल गुरु मिथुन राशि में आते ही अतिचारी गति से चलने लगे थे। ऐसे में वह साधारण गति से दो गुना गति से चलेंगे। जिसके कारण वह जल्द ही कर्क राशि में भी प्रवेश करेंगे। 18 अक्टूबर 2025 से लेकर 5 दिसंबर 2025 तक वे कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करके केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के छठे और बारहवें भाव के स्वामी होकर गुरु बृहस्पति लग्न बाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। गुरु बृहस्पति की ये उच्च राशि है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आप अपने विरोधियों के ऊपर विजय पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आत्म मंथन करेंगे। अपने कर्म को सुधारने की कोशिश करें। थोड़े विवाद या तनाव उत्पन्न हो सकता है। लेकिन धैर्य से काम लेंगे, तो सबकुछ कंट्रोल में रहेगा।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लाभ, आय के भाव ग्यारहवें भाव में गुरु गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत हो सकती है। नई नौकरी के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। गुरु की पांचवीं दृष्टि तीसरे भाव में पड़ रही है। ऐसे में तेजी से साहस, पराक्रम की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही बातचीत करने की कला में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफल होंगे। शेयर बाजार या फिर सट्टेबाजी के द्वारा अच्छा कमा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति पांचवें भाव में उच्च के होकर गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। रचनात्मकता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अच्छा झुकाव हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपको नौकरी और व्यापार में काफी नए अवसर मिल सकते हैं।
दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।