Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी अधिक महत्व है। देवताओं के गुरु बृहस्पति होने के ज्ञान, संतान, विवाह, धर्म, धन, शिक्षा, और भाग्य आदि कारक माना जाता है। गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। इस साल गुरु बृहस्पति तीन गुनी तेजी गति से चल रहे हैं। गुरु के अतिचारी होने से इस साल एक नहीं बल्कि तीन राशि में संचरण करेंगे। इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है और वहीं अक्टूबर माह में वह अपनी उच्च राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के अपनी उच्च राशि में आने से 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 15 मई 2025 को वृषभ राशि में रहें। इसके बाद 15 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे। वहीं 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12 बजकर 57 तक बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लेकिन इस राशि में गुरु बृहस्पति लंबे समय तक नहीं रहेंगे। इस राशि में 11 नवंबर 2025 को वक्री हो जाएंगे और इसी अवस्था में ही बृहस्पति 4 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में पुन: वापस आ जाएंगे। गुरु के अपनी उच्च राशि में आने से हर भाव में कुछ न कुछ सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि में गुरु दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। इस राशि के कर्म और सप्तम भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में जाने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को विशेष फल मिल सकता है। इसके साथ ही काम धंधे में भी लाभ मिल सकता है। आपको कई नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में आप दान पुण्य करेंगे। संपत्ति के मामले में भी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन भाव यानी दूसरे भाव में पैसा हुए जातकों को पैसों की कमा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का उच्च राशि कर्क में जाना काफी लाभ लेकर आ सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक होने के साथ-साथ वाहन, घर का सुख प्राप्त हो सकता है। जमीन जायदाद के मामलों में भी काफी लाभ मिल सकता है। मन में लंबे समय से चली आ रही हलचल थोड़ी कम हो सकती है। विदेश से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। मानसिक रूप से मजबूत होंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न के स्वामी होकर गुरु पांचवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा ला सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी ये गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। विवाह में आ रही समस्याएं समाप्त होगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही धन लाभ के भी कई योग बन रहे हैं।
सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।