Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के होते हैं। साथ ही गुरु मकर राशि में नीच के होते हैं। वहीं आपको बता दें कि गुरु ग्रह मई में मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोफेशनल जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नए पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं  की पूर्ति होगी। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवम स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्‍त होंगे। वहीं आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आप आत्मनिरीक्षण और ध्यान की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। वहीं माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025