Guru Gochar 2025: नवग्रह में से गुरु बृहस्पति को सबसे खास ग्रहों में से एक माना जाता है। वह देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ सुख-समृद्धि, ज्ञान, विद्या, संतान, अध्यात्म आदि के कारक भी माने जाते हैं। गुरु एक राशि में करीब एक साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन नए साल 2025 के मई माह में वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वह तीन गुना अधिक तेज गति से चलेंगे। गुरु की ये गति तीन गुना अधिक अतिचारी होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की काफी मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के अतिचारी होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
2025 में कैसा बीतेगा 12 राशियों का समय. जानें वार्षिक राशिफल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 3 गुना अधिक तेज गति से पूरे 8 वर्षों तक चलेंगे। 14 मई 2025 से 18 मार्च 2033 तक गुरु के अतिचारी होने से देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की आरती, आरती कीजै हनुमान लला की
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में गुरु छठे भाव में गोचर करने वाले हैं। स भाव को रोग, लोन, शत्रुओं आदि का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से परेशान रहेंगे। हालांकि अगर आप अपना आलस्य छोड़ेंगे, तो आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग प्राप्ति हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब उन्नति हो सकती है। लेकिन मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही काम के सिलसिले से घर के बाहर जाना पड़ सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में गुरु चतुर्थ भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ऐसे में इस राशि के जातकों के परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपस में सामंज्य न बैठें। ऐसे में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बेकार के खर्चों से परेशान रह सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के बाद ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां आएगी। काम के सिलसिले से शहर के बाहर जा सकते हैं। ऐसे में थोड़ी सी मुश्किलें पैदा हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में अतिचारी गुरु अष्टम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये साल अनुकूल साबित नहीं हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी न किसी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धन हानि के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। लेकिन इसमें आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। साल के अंत में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी बदलने का सपना पूरा हो सकता है।
Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।