Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि अभी गुरु ग्रह मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और गुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं। साथ ही गुरु मकर राशि में नीच के होते हैं। वहीं आपको बता दें कि गुरु ग्रह अक्टूबर में अतिचारी गति से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…

Sawan 2025: भगवान शिव की ये हैं 3 सबसे प्रिय राशियां, सावन में बरसेगी कृपा, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से लग्न स्थान में ही गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में मैरिड लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं पार्टनर की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। ऐसे में आपको अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे जो आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु बृहस्पति का गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु गुरु का गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय। साथ ही आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्‍त होंगे। वहीं आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलने या अपने व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने को सोच रहे है तो यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस अवधि में समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। वहीं माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।  घर में खुशियों का आगमन होगा। छात्रों की क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलेगा। जो लोग कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025