Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति नवग्रह में से काफी खास माने जाते हैं, जो हर एक साल में राशि परिवर्तन करते है, जिससे उन्हें एक राशि में आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि मई माह में गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश किया था। जिसके साथ ही वह अतिचारी गति से चलने लगे हैं। अतिचारी में उनकी गति दो गुना बढ़ गई है। ऐसे में वह अक्टूबर माह में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और करीब 49 दिन तक इस राशि में रहने के बाद पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के चंद्रमा की राशि में आने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। इनमें से इन 3 राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 अक्टूबर को रात 9 बजकर 39 मिनट पर गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। इनसे आपको आने वाले समय में काफी लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में धर्म-कर्म के मामले में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। अशुभ फलों से बचने के लिए रोजाना गाय को एक रोटी या फिर एक आटा की लोई में थोड़ा सा गुड़ रखकर खिलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से बिगड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही आपकी किसी मित्र या फिर ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपका काफी चहेता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
मीन राशि ( Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के कर्म भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी की नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।