Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए उनको 12 साल लग जाते हैंं, एक भचक्र पूरा करने में, आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वह मई में मिथुन राशि में संचरण कर जाएंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही सभी लंबित कार्य अब पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पार्नटरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारी वर्ग के जातक अपने कामकाज का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही आपके कामकाज में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं इस दौरान आपकी धर्म के कार्योंं में रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप धार्मिक कार्यों में धन भी खर्च कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके धन आगमन के नए- नए मार्ग बनेंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारी वर्ग के जातक अपने कामकाज का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही आपके कामकाज में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। साथ ही यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत ही शुभ होगा। रिश्तों में भावनात्मक संपर्क मजबूत होगा।
