Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Mithun: ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु बृहस्पति करीब 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी वृष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह मई 2025 तक वृष राशि में ही संचरण करेंगे। साथ ही उसके बाद मिथुन राशि में भ्रमण कर जाएंगे। जिस पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में कई शुभ अवसर आपको मिलने वाले हैं। साथ ही आपका बैंक बैलेंस भी इस दौरान काफी ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं आपके सहकर्मियों से भी आपको कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी। ऑफिस में आपके व्यवहार की वजह से सभी लोग आपकी मदद करेंगे। इस महीने नया घर या वाहन खरीदने की आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको थोड़ी ही मेहनत से बड़ी सफलता प्राप्त होगी। इस महीने आपकी कई योजनाएं जो चल रही हैं वे पूरी होंगी। आर्थिक रूप से निश्चिंतता रहेगी। वहीं इस दौरान आपक काम- कारोबार से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आफ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही घर में सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। इस महीने आर्थिक परेशानियों का स्थाई समाधान आपको मिल जाएगा। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं।