Guru Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में 12 साल बाद प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु ग्रह दशम कर्म स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और  विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप व्यापार के  सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025