Jupiter Planet Transit In Mithun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही गुरु ग्रह सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, शिक्षा, संतान आदि का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा और इसके बाद गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होगा। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मई में मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि गुरु ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से वाहन और सुख स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नया काम शुरू करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए यह समय सही रहेगा। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह का गोचर आपकी गोचर कुंडली के भाग्य और विदेश भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्‍त होंगे।  इसके साथ ही विदेश यात्रा में भी आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक ग्रोथ और गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल हो सकती है। वहीं इसके साथ ही रिलेशनशिप में भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025