Guru Transit 2025: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। ,साथ ही गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। मतलब गुरु ग्रह अपने मित्र चंद्र के घर में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से नौकरी और व्यवसाय के भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति का है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों  के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सका है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह भाग्य भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप व्यापार के  सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। यह समय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयासरत हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। कोई अटका हुआ सौदा पूरा हो सकता है या नया निवेश लाभ देगा। वहीं इस समय आप धर्म- कर्म के काम में पैसे खर्च कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025