Guru Rahu Navpancham Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नवपंचम और त्रिग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु गोचर के कुछ दिन बाद राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा। जिससे राहु और गुरु के बीच में नवपंचम योग बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान बिगड़े काम बन सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। धर्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। कारोबारी कड़ी मेहनत से ही धन अर्जित करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों से भी शुभ समाचार मिलेगा। वहीं अगर प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
नवपंचम योग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपके लिए यह निवेश करने का एक विशेष वक्त है। इस वक्त आपको कारोबार में भी मनचाहा लाभ हासिल होगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं सम्मान में वृद्धि हो सकती है। बिगड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। साथ ही आपकी आय़ में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं निवेश का विचार कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपको जल्दी ही बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।