Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह में गुरु बृहस्पति ग्रह एक विशेष राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से अहम है, बल्कि कुछ राशियों के लिए जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। दरअसल, अक्टूबर में गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिसे चंद्रमा की राशि माना जाता है। चंद्रमा गुरु का मित्र है, इसलिए यह गोचर अत्यंत शुभ और फलदायक माना जा रहा है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु कहा गया है और यह शिक्षा, संतान, धन, भाग्य, पुण्य और धार्मिकता जैसे विषयों का कारक है। जब भी इनकी चाल में बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों में प्रभाव साफ नजर आता है। ऐसे में गुरु ग्रह का अपने मित्र चंद्र के घर में प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन 3 राशियों के लिए यह गोचर सबसे अधिक भाग्यशाली साबित हो सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

गुरु बृहस्पति का यह गोचर तुला राशि के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है या वर्तमान नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का सहयोग मिलेगा और काम की सराहना होगी। इस दौरान प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलने की भी संभावना है। वहीं जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय मुनाफे वाला रहेगा। कुल मिलाकर, करियर और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए यह समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह गोचर काफी फायदेमंद रहेगा। गुरु आपकी कुंडली के नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और धर्म का भाव कहा जाता है। इस समय आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप किसी नई नौकरी या पदोन्नति की तलाश में हैं, तो यह समय बेहद शुभ है। व्यापारियों के लिए यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं या किसी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही कोई अटका हुआ प्रॉपर्टी का सौदा पूरा हो सकता है या नया निवेश लाभ दे सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। यह आपकी कुंडली के सातवें भाव में गोचर करेगा, जो विवाह, साझेदारी और जीवनसाथी से जुड़ा होता है। इसलिए शादीशुदा लोगों के लिए यह समय सुखद रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिल सकती है। वहीं जो अविवाहित हैं, उन्हें अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा गुरु आपकी कुंडली में लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।