Guru Nakshatra Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे खास और शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि गुरु जहां हर साल राशि परिवर्तन करते हैं, वहां वह नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। गुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में विराजमान है। वहीं, होली के बाद यानी 10 अप्रैल को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के ग्रहों के सेनापति के नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मृगशिरा नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ-साथ भाग्य में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही विदेश यात्रा का फल मिल सकता है। नई नौकरी मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। इससे आप खुश और संतुष्ट नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। विदेशी स्रोतों से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छे रिश्ते बने रहेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। लंबी समय से चली आ रही बीमारी भी दूर हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में आप एक अच्छे दावेदार के रूप में उभरेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल होंगे और भविष्य के लिए धन भी बचा पाएंगे। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मंगल के नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। इस वक्त आप नौकरी छोड़ने का विचार बना सकते हैं। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।
दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री, अस्त, उदित आदि होते रहते है जिसका असर भी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही होली से पहले मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।