Guru Gochar 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति lकरीब एक साल तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं 1 मई को गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की राशि में प्रवेश से कई राशि के जातकों को अपार सफलता, धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि से निकल गुरु वृषभ राशि में जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही विवाह योग संतान के लिए अच्छा सा जीवनसाथी मिल सकता है। इसके साथ ही संतान की चाह रहने वाले दंपति को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में बैठकर छठे, आठवें और दसवें भाव को देखेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति सही होगी और हर तरह के कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में काफी बुलंदी छू सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता को देखते हुए आपको पदोन्नति के साथ लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति पहले भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। देव गुरु शुक्र की राशि में अचानक धन लाभ के साथ लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। धन लाभ के लिए नए आय के स्त्रोत खुल सकते हैं। प्रेम संबंध की बात करें, तो आप अपने प्यार के लिए किसी हद तक जाने को तैयार रहेंगे। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। गुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि आपके भाग्य भाव में होने के कारण आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इससे आपको संतुष्टि मिल सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, क्योंकि गुरु इस राशि में छठे और भाग्य भाव यानी नवम भाव के स्वामी है। एकादश भाव में होने के इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही हर तरह की बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी आमदनी में भी तेजी से वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही तृतीय भाव में बृहस्पति की दृष्टि होने के कारण आपका भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप लोगों के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। कार्यस्थल में भी सहकर्मियों के साथ रिश्ते सही होंगे। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।