Jupiter Transit Vrishabha 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल लगते हैं। इस समय गुरु मेष राशि में विराजमान है। वहीं, मई माह में वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ, तो कुछ राशियों के जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां 14 मई 2025 तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
गुरु वृषभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों का सौभाग्य खुल रहेगा। इनके कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। आपके लिए गुरु का गोचर सुखद साबित हो सकता है। अगर नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं,तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही भौतिक वस्तुएं, संपत्ति, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में गुरु लग्न भाव में आने वाले हैँ। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। विचारधारा में आपके बदलाव आएगा। इससे आपको व्यक्तित्व में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। यात्राओं का योग बन रहा है। मांगलिक
कार्य संपन्न हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक कर्तव्यों के बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। लेकिन नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। संतान के लिए अच्छा रहेगा।। उनके जीवन में उन्नति देखने को मिलेगी। हर तरह की चुनौतियों से निजात मिल सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम और इच्छाएं पूरी हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाी-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छी बनने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ उच्च शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही उत्तम धन लाभ मिलने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।