Guru Gochar 2024 in Vrishabha Rashi: देवताओं के गुरु इस समय स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं नया साल 2024 शुरू होने के कुछ माह ही रह गए हैं। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति नए साल में वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु के इस गोचर से सौभाग्य, संतान, विवाह सुख आदि मिल सकता है। गुरु के वृषभ राशि में जाने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि से 14 मई 2025 को निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानिए साल 2024 में किन राशियों को मिलेगा लाभ।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इस राशि में गुरु दसवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही गुरु की कृपा से नए काम शुरू हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। ऐसे में आपके काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस की बात करें, तो थोड़ा सा संभलकर रहें। लेकिन मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। गुरु बृहस्पति आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में गुरु नवम भाव में रहेंगे। इस भाव को भाग्य का घर कहा जाता है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आप थोड़ा झुक सकते हैं। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे। पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्र अपने लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। संतान सुख के शुभ योग भी बन रहे हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।