Jupiter Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु माना गया है। वहीं गुरु ग्रह समृद्धि, ऐश्वर्य, वैभव, ज्ञान, ज्योतिष, शिक्षा और धन के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने 1 मई को वृष राशि में प्रवेश कर लिया ह और गुरु ग्रह यहां 2025 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में साल 2025 तक कुछ राशियों पर गुरु ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। जिससे न राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति समय- समय पर होगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। वहीं  आपके करियर में इस वक्‍त कोई बड़ा मुकाम आ सकता है। आपकी आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि और शुभ फलदायक है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। साथ ही जो विद्यार्थी वर्ग हैं, उनको इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही घर परिवार में खुशहाली रहेगी और आपस में सभी लोगों के बीच में बेहतर सामंजस्‍य बनेगा। वहीं व्यापारियों के लिए भी गोचर उत्तम रहेगा। कारोबार का विस्तार करने के लिए कुछ अच्छे मौके आपके हाथ लग सकते हैं। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको अचानक से रुके पैसे की प्राप्ति हो सकती है। आपके करियर में इस वक्‍त कोई बड़ा मुकाम आ सकता है। साथ ही आपकी आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि और शुभ फलदायक है। वहीं जो लोग ज्योतिष, विचारक, शिक्षा और कथावाचक हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024