Jupiter Transit In Taurus: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। गुरु के राशि के बदलने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में मार्गी है। वहीं, मई माह में गुरु राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में संचार करेंगे। गुरु को संतान, सुख-सौभाग्य, विवाह का कारक माना जाता है। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 12 साल बाद वृषभ राशि में आने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के  गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां 14 मई 2025 तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

वृषभ राशि ( Vrishabha Zodiac)

इस राशि में गुरु लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इच्छाओं की वृद्धि होगी। इसके साथ ही कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन के मसले भी आसानी से सुलक्ष जाएंगे। एकादश भाव के स्वामी होने से आर्थिक लाभ भी मिलने के प्रबल योग है।  परिवार या फिर करीबियों के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। अध्यात्म की ओर थोड़ा अधिक झुकाव होगा। गुरु पंचम भाव में दृष्टि डालेंगे जहां पर केतु विराजमान है। ऐसे में संतान की ओर से कोई बड़ी खुशबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

इस राशि में गुरु पंचम और अष्टम भाव के स्वामी है और वह दशभ भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में हर एक चीज आपके हित पर  ही रहेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती गहै। थोड़ी सी उठा पटक हो सकती है, लेकिन सफलता अवश्य प्राप्ति हो सकती है। लोग आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। इसके साथ ही गुप्त धन, संपत्ति, या फिर कोई विरासत आपको मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही कोई अच्छी संपत्ति खरीद सकते हैं।

कन्या राशि ( Kanya Zodiac)

इस राशि में गुरु नवम भाव में आएंगे। ऐसे में कुछ चीजों को आपको खूब लाभ मिलेगा, तो कुछ में सत₹क रहने की जरूरत है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। नई संपत्ति या फिर वाहन खरीदने के भी अधिक चांस नजर आ रहे हैं। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी ये गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024