Jupiter Transit In Vrishbha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का एक राशि से दूसरे राशि में जाना 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि में काफी अधिक पड़ता है। बता दें कि गुरु एक राशि में करीब 13 माह तक रहते हैं। इसी तरह मई की 1 तारीख को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा प्रभाव…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु के शुक्र की राशि में जाने से मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका स्वभाव विनम्र होगी। इसके साथ राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि से निकलकर ही गुरु वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर से इस राशि के जातकों को भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। संतान की चाह रखने वाले दंपति को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही छठे भाव में गुरु की दृष्टि होने के कारण हर तरह के कर्ज, बैंक लोन से छुटकारा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। करियर में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही अपनी कार्यकुशलता और सूझबूझ से हर क्षेत्र में सफलता हो सकते हैं। इसके साथ ही धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में गुरु लग्न भाव यानी प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा, तो कभी बुरा साबित हो सकता है। दरअसल इस राशि में गुरु दो अकारक भाव यानी अष्टम और एकादश भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातक जितनी मेहनत करेंगे, तो उतनी ही सफलता हासिल हो सकता है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्र में आपको अधिक सफलता मिल हो सकती है। इसके साथ ही एकादश भाव के स्वामी होने के कारण आर्थिक लाभ मिल सकता है। धन लाभ के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन ठीक जाने वाला है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि इस वर्ष प्रेम विवाह भी हो जाएगी। इसके साथ ही धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु एकादश भाव में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि इस राशि में गुरु षष्ठ और नवम भाव के स्वामी है। नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैय़ इसके साथ ही भाई-बहन के बीच मधुरता का भाव रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है इसके साथ ही व्यापार को लेकर बनाई गई योजनाएं पूरी हो सकती है। कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। उन्नति के राह में आगे बढ़ेगे। इसके साथ ही प्रेम विवाह का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।