Jupiter Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। साथ ही गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक होते हैं। वहीं गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने 1 मई को वृष राशि में गोचर कर लिया है। गुरु ग्रह ने 12 साल बाद वृष राशि में गोचर किया है और वह 1 साल तक यहां विराजमान रहेंगे। साथ ही गुरु के इस गोचर से कई शुभ योग निर्मित होंगे जो अगले एक वर्ष में कई राशियों के लिए लाभकारी रहेंगे। ऐसे में हम यहां बताने जा रहे हैं 12 राशियों पर गुरु के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा…
इन राशियों को गुरु ग्रह का गोचर रहेगा शुभ
वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह का गोचर मेष, वृष, कर्क कन्या वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शुभ साबित होगा। इस दौरान आप लोगों को समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको तरक्की प्राप्त करने के लिए कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।
वहीं नई व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती हैं। वहीं आपके अपने भाई बहनों के साथ रिश्ते भी काफी सुधरेंगे। आपको अपने काम में सराहना और तरक्की दोनों प्राप्त होगी। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनके पदोन्नति के योग बनेंगे। साथ ही जो छात्र वर्ग हैं, उनको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही वाहन और प्रापर्टी खरीदने के योग बनेंगे।
इन राशियों को गुरु ग्रह का गोचर रहेगा अशुभ
गुरु ग्रह का गोचर मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों को मिलाजुला या अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर आपको तनाव रह सकता है। साथ ही इस दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार अधिक आएंगे। मानसिक अशांति भी बनी रहेगी। वहीं परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। साथ ही कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं। हालांकि, समस्याएं अधिक गंभीर नहीं होंगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ कुछ विषय को लेकर मनमुटाव हो सकता है।