Guru Nakshatra Gochar 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। इसके साथ-साथ वह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें इस समय गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 28 तारीख को वह नक्षत्र परिवर्तन करके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति के चंद्रमा के नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

देवताओं के गुरु बृहस्पति 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और साल 2025 में 10 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से चौथा है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और राशि वृषभ है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अचानक से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। जो जातक नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को भी खूब मुनाफा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में गुरु नौवें भाव यानी भाग्य के भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आपके लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को कई ऑफर आ सकते हैं। भाई-बहनों और गुरुओं का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में गुरु छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आय के स्त्रोत में इजाफा होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024