Guru Transit In Rohini Nakshatra: देवताओं के गुरु हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव डालता है। गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय गुरु बृहस्पति इस समय कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान है। वहीं 13 जून को वह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

रोहिणी को 27 नक्षत्रों में चौथा नक्षत्र माना जाता है। जिसके स्वामी चंद्रमा है। इस नक्षत्र में 20 अगस्त को शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहने वाले हैं। गुरु और चंद्रमा दोनों का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के जीवन में अच्छा जाने वाला है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बृहस्पति को सबसे शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के लिए नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नया घर, वाहन आदि खरीद सकते हैं। धन के कई रास्ते खुलेंगे। गुरु के धन भाव में गोचर करने से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही रोगों से मुक्ति मिलेगी। गुप्त शत्रु एक्टिव है, तो वह आपने सामने आ जाएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी अच्छी जाने वाली है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि(Mithun Zodiac)

बारहवें भाव में गुरु भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। आप घर, वाहन या फिर ऑफिस खरीदने में आपका धन खर्च होगा। पैसों की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही नया काम इस अवधि में शुरू किया है,तो भविष्य में अच्छा रिटर्न देगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।धार्मिक लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का रोहिणी नक्षत्र में जाना लाभकारी होगा। धन के भाव से गोचर होने से अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों से अच्छा समय बीतेगा। पिता, गुरु आदि के सहयोग से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा दी गई सलाह कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। ऐसे में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। संतान की तरक्की होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।