Guru Nakshatra Gochar 2024: देवों के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। गुरु राशि के अलावा समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं।  गुरु नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र पद में भी बदलाव करते रहते हैं। बता दें कि इस समय गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान है। इस राशि में नवंबर 2024 तक रहने वाले हैं। लेकिन समय-समय पर पद परिवर्तन करते रहते हैं। बता दें कि 22 सितंबर को गुरु मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन करने से आप कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ला सकते हैं। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु को सुख-समृद्धि, भाग्य, सौभाग्य का कारक माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 22 सितंबर को शाम 7 बजकर 14 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे और इस पद में 26 अक्टूबर तक रहने वाले हैं।  बता दें कि गुरु इस नक्षत्र में  28 नवंबर 2024 तक रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मृगशिरा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से पांचवां नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल है।  

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। विदेश में पढ़ाई या फिर घूमने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। मंगल के नक्षत्र में गुरु के जाने से नौकरी के कई नए अवसर भी मिल सकते  है। इसके साथ ही आपके जीवन में कई तरह की खुशियां आ सकती है। नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं,तो इस अवधि में पूरा कर सकते हैं। विदेश में जो जातक व्यापार कर रहे हैं, तो उन्हें भी लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का मृगशिरा नक्षत्र के दूसरे पद में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अच्छी पहचान होगी। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024