Jupiter Transit 2024 : ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का का राशि परिवर्तन बेहद शुभ माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी मेष राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह साल 1 मई 2024 तक मेष में ही संचऱण करेंगे। साथ ही वह अपनी पंचम दृष्टि से सिंह राशि को देखेंगे, जबकि सप्तम दृष्टि से तुला राशि पर दृष्टिपात करेंगे और अपनी नवम दृष्टि से अपनी स्वराशि धनु को देखेंगे। गुरु ग्रह की तीन दृष्टियां होती हैं। ऐसे इनकी 3 दृष्टियां और गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में इजाफा हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशमय रहेगा। वहीं साथ ही इस अवधि में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। इस अवधि में आपकी सीखने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपका कार्य़ शैली में निखार देखने को मिलेगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह का मेष राशि में संचरण कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपका करियर काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विदेशी डील की मदद से लाभ प्राप्त हो सकेगा। व्यापारियों के लिए इस अवधि में कई रास्ते खुलेंगे। वहीं बेराजगार लोगों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के संबंध और बेहतर होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का का मेष राशि में संचरण शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको सोची हुआ योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं आर्थिक दृष्टि से देखे तो यह गोचर आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको एक के बाद एक कई वित्तीय लाभ मिलने वाले हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं धार्मिक कार्यों में भी आप रुपये खर्च कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024