Jupiter Transit In Kritika Nakshatra: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ने 17 अप्रैल 2024 की रात कृतिका नक्षत्र में कर लिया है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह कृत्तिका में विराजमान होकर एकादश भाव में स्थित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही  कृत्तिका में विराजमान होकर, एकादश भाव में विराजमान होंगे। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा.

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है और कारोबार में अचानक वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही इस अवधि में आप किसी धार्मिक या अन्य यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है।  गुरु 9वें और 12वें भाव का स्वामी होकर 11वें भाव को देख रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए भी यह अच्छा समय है। इस दौरान पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई नई साझेदारी हो सकती है, जिसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024