Guru Nakshatra Gochar 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। उनके राशि राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि में लंबे समय तक रहता है, क्योंकि वह एक राशि नमें करीब एक साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। गुरु राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी समय-समय पर करते हैं। इसका असर भी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, भौतिक सुख, भाग्य, सौभाग्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि गुरु 20 अगस्त को मंगल के नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे। जहां पर वह नवंबर 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों में से इन 3 राशियों के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के मृगशिरा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ..
द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 20 अगस्त को शाम 5 बजकर 22 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर थे। जहां पर 28 नवंबर तक रहने वाले हैं। मृगशिरा नक्षत्र की बात करें, तो यह 27 नक्षत्रों में से पांचवां नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल है। इस नक्षत्र को मृगाशिर, मृगशीर्ष के नाम से भी जानते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
गुरु नक्षत्र परिवर्तन करते इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। लंबे समय से विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो इस अवधि में पूरा हो सकता है। कोई अच्छी खबर आपको करियर संबंधी मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब समाप्त हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु का मृगशीर्षा नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। भाग्य भाव में गुरु के होने से इस राशि के जातकों को जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने वाला है। आपको पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खलेंगे। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आने वाले समय में ये आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। आप अपने काम और व्यवहार से समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
गुरु नक्षत्र परिवर्तन करके इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। यह भाव आय का होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में हर तरफ से खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इसके साथ ही करियर में भी आपके सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आपके काम की सराहना की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। तरक्की के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी आपको खूब मुनाफा मिलने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।