Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है और वह अब मई 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। वहीं वृष में गोचर से कुबेर राजयोग का निर्माण हुआ है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए कुबेर राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचऱण कर रहे हैं और मई 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। ऐसे में विवाहित जोड़ों को लाभ मिलेगा और उनका वैवाहिक जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में, आपको आपकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं जो लोग मार्केटिंग, बैंकिंग, मीडिया से जुड़ा कार्य करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कुबेर राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आप विदेशों में भी पैसा लगा सकते हैं। जातकों को अपने करियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे आपके पेशेवर जीवन में उन्नति होगी। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं इस समय कारोबारी लोग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
कुबेर योग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा और आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी। वहीं इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं व्यापारी यदि काफी समय से बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस वक्त सफलता मिल सकती है।