Guru Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में विराजमान है। वह इस समय अस्त अवस्था है। वहीं, 27 अप्रैल 2023 को मेष राशि में ही उदय हो जाएगे। गुरु का उदय होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र भी लग रहा है। ऐसे में कई राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। बता दें कि गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 27 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है, जो 28 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। जानिए गुरु के उदय होने से किन राशियों को मिलने वाला लाभ ही लाभ।
मकर राशि
इस राशि में गुरु चौथे भाव में मौजूद है। इस भाव को भौतिक सुख और संपत्ति का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती है। भाई-बहन का पूरा समर्थन प्राप्त हो सकता है।
मेष राशि
इस राशि में गुरु पहले भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर के लिए फलदायी साबित हो सकता है। कार्यस्थल में सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में बदलाव पाना चाहते हैं, तो ये समय शुभ साबित हो सकता है।
तुला राशि
इस राशि में गुरु सातवें भाव में उदय होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में भी मिला-जुला रह सकता है। लव लाइफ में भी थोड़ी खुशियां आ सकती है।
धनु राशि
इस राशि में पांचवे भाव में गुरु उदय हो रहे हैं। ऐसे में करियर में नई तरक्की मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन, इंक्रीमेंट मिल सकता है। कार्यस्थल में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मेष राशि में गुरु का उदय होने से मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में कोई नया अवसर भी प्राप्त कर सकता है।
