ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। लेकिन उसके जीवन में बदलाव जरूर होता है।
आपको बता दें कि नई साल में देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। गुरु का यह गोचर 13 अप्रैल 2022 को होगा। बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेंगे। वैसे तो इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन मुख्य रूप से इस गोचर से 3 राशि वाले फायदे में रहेंगे। जानिए ये कौन सी 3 राशियां हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शुभफलदायी रहेगा। आर्थिक और करियर के क्षेत्र में सुधार होने की संभावना है। बता दें कि जब कोई ग्रह दशम, नवम और एकदश भाव में गोचर करता है तो इस दौरान उसे कई लाभ होते हैं। साथ ही इस दौरान उसे भाग्य का भी पूरा साथ मिलता है। वृश्चिक राशि गुरु ग्रह की मित्र राशि है। इसलिए आप इस साल एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं। जो लोग लाल रंग से संबंधित वस्तुओं का व्यापार कर रहे हैं उन्हें भी इस दौरान लाभ हो सकता है। (इसे भी पढ़ें)- ज्योतिष के अनुसार आंख बंद करके कर सकते हैं इन 4 राशि के लोगों पर विश्वास, नहीं छोड़ेंगे आपका साथ
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपका जॉब में इंक्रीमेंट लग सकता है। भाग्य भी इस समय आपका साथ देगा। धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। जो लोग पीली वस्तुओं का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान लाभ होगा। धनु राशि बृहस्पति की स्वराशि है। इसलिए इस राशि वाले जातकों को गुरु ग्रह का पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा। (इसे भी पढ़ें)- 2021 के अंत में शुक्र ग्रह करेंगे धनु राशि में गोचर, 2022 में इन 4 राशि वालों के प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के हैं प्रबल योग
कुंभ राशि: इस राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। जो लोग शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे- ऑयल, लोहे का काम, कर रहे हैं उन्हें निवेश के लिए समय अच्छा है। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस समय भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ ही गुरु के राशि परिवर्तन से आपका आध्यात्म की ओर भी झुकाव हो सकता है।