Guru Combust Effect: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या अस्त होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अगले महीने 22 फरवरी को अस्त होने जा रहे हैं और 23 मार्च 2022 को उदय होंगे।
वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं और कर्क इनकी उच्च राशि है जबकि मकर इनकी नीच राशि मानी जाती है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक होते हैं। इसलिए गुरु ग्रह के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं…
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना शुभ फलदायी नहीं रहेगा। क्योंकि गुरु आपके ग्यारहवें भाव में अस्त होंगे, जिससे आपकी इनकस पर असर पड़ेगा। आय कम होगी। साथ ही खर्चे बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण परेशान रह सकते हैं। काम में रुकावट आएगी।
वृष राषि:आपके लिए गुरु का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ होगा। यात्रा का योग बन जाएगा। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। या फिर आप जॉब में हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है।
मिथुन राशि: आपके लिए गुरु का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में धन प्राप्ति की भी संभावना है। नौकरी में उन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकतीं हैं। जिससे आप थोड़े तनाव ग्रस्त रह सकते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुरु का अस्त होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से 8वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आयु का भाव भी कहा जाता है। इसलिए कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। आपको मित्र या परिवार के प्रति संदेह होने लगेगा। साथ ही व्यापार में निवेश करने से बचें, तो बेहतर होगा।
सिंह राशि: गुरु की दृष्टि पड़ने से सिंह राशि के जातकों के घर में मांगलिक कार्य नहीं होंगे। घर में किसी सदस्य की नौकरी, पद, एवं धन के मामले में अद्भुत लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें, वहीं पारिवारिक कलह आपको परेशान कर सकती है। कुलमिलाकर आपके लिए गुरु के अस्त होने का असर मिलाजुला रहेने वाला है।
कन्या राशि: आपके लिए गुरु का अस्त होना थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। जिससे कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा और मन खिन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। व्यवसाय में भी सामान्य फल मिलेगा।
तुला राशि: गुरु के अस्त होने से आपकी सुख सुविधाओं में कमी आएगी। अगर आप कहीं जमीन- जायदाद लेने की सोच रहे थे, तो अभी अड़चन आ सकतीं हैं। साथ ही इस समय कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। साथ ही व्यापार में निवेश भी अभी नहीं करें, तो बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि: गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में अस्त हो रहे हैं, जिसको सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए आपको इस समय अपनी माता की सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वहीं कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। भाग्य का साथ कम मिलेगा।
धनु राशि: लोगों का दवाब आप पर बनेगा जो आपकी बात सुनते थे वे इस समय ध्यान नहीं देंगे। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी छोड़ने की संभावना है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सूझबूझ से काम लेना चाहिए। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022: कर्मफल दाता शनि देव होंगे उदय, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता
मकर राशि: आपको अपने सहयोगियों का साथ नहीं मिलेगा। जिसके कारण आप असंतुष्ट रहेंगे। साथ ही व्यापार में भी इस दौरान कम लाभ होगा। इस समय यात्रा करने से बचें क्योंकि धन हानि का योग बना हुआ है। कुलमिलाकर आपके लिए गुरु का अस्त होना कष्टकारी साबित हो सकता है।
कुंभ राशि: गुरु आपकी राशि में ही अस्त हो रहे हैं। इसलिए आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हो सकतीं हैं। इस समय आप गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए सोच समझकर किसी से सलाह लेकर काम करें, तो बेहतर होगा। वहीं नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। साथ ही फिजूल खर्चें करने से बचें।
मीन राशि: काम का अधिक दबाव रहेगा। साथ ही आपका धन कहीं अटक सकता है। वहीं इस समय आप किसी को उधार देने से भी बचें, तो बेहतर होगा। किसी बात की वजह से मानसिक अशांति रह सकती है। नया निवेश करने से भी बचें। (यह भी पढ़ें)- 30 साल शनि देव अपनी स्वराशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों वालों को धनलाभ के साथ राजनीति में तरक्की के भी प्रबल योग