Gaj Kesari Rajyog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। नवग्रह में से चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन ही रहते हैं जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ने से शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही चंद्रमा जब गुरु के साथ युति या फिर उनकी दृष्टि पड़ती है, तो गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण करते हैं। बता दें कि 24 मार्च को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिस पर वृषभ राशि में मौजूद गुरु बृहस्पति की दृष्टि बढ़ेगी, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 24 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 26 मार्च को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहने वाले हैं। ऐसे में गजकेसरी राजयोग 26 मार्च तक बना रहेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव में चंद्रमा विराजमान है और देवगुरु की दृष्टि आपके लग्न के भाव पर पड़ेगी, जिससे लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों की तमाम चिंताएं समाप्त हो सकती है। लंबे समय से जीवन में चल रही परेशानी काफी हद तक सही हो सकती है। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी तरह का कोई तनाव था, तो वह अब सही हो सकता है। बिजनेस की बात करें, तो आप व्यापार में किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आप खूब उन्नति करेंगे। इसके साथ ही संतान के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। पिता, पिता और गुरुओं का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल  होंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। बता दें कि इस राशि में चंद्रमा दसवें भाव में आ जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी अधिक लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नई नौकरी शुरू करने के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। नया व्यापार इस अवधि में शुरू करने से आपको खूब लाभ मिल सकता है। कोई काम इस अवधि में आरंभ करना चाहते हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। विदेशों से जुड़े जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से खूब पैसा कमा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। संतान की ओर से आपको खुशियां मिल सकती है। संतान के साथ खराब रिश्ते एक बार फिर से अच्छे हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा  लंबे समय से जिस तनाव का सामना आप कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। भूमि, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक