Gajkesari Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में हर एक राशि में किसी न किसी ग्रह से युति होती है और शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। जिसका असर 12 राशियों के जीवन किसी न किसी तरह से जरूर पड़ेगा। बता दें कि अब मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 21 दिसंबर की रात 10 बजकर 9 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद इस राशि में 23 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट रहेंगे। ऐसे में मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी राजयोग काफी शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस राजयोग के बनने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
गजकेसरी योग बनने से इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इस राशि के पहले लग्न में ये राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी योग दसवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इसमें सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप अपना फैसला लेने में सक्षम हो सकते है इसके साथ ही पेशेवर जीवन में अपार सफलता के साथ धन लाभ महोगा। घर-परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही घर का वातावरण अच्छा होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके अलावा किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति की खर्च करने से बचे। आप अपने क्षमताओं और कौशल से हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ होगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कर सकते हैं। इससे लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही पिता, गुरु, मेंटर के सहयोग से आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।