Gajkesari Rajyog 2026: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से नया साल 2026 कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। साल के आरंभ में ही कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन्हीं में से एक देवताओं के गुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा बनाने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल 2026 में गुरुदेव बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। वह इस राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। गुरुदेव इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालेंगे, जिससे कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो सकता है। ऐसे ही गुरु बृहस्पति साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। करीब 54 घंटे के लिए बना ये राजयोग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। इस राजयोग का असर कुछ समय तक रहता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्र की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 2 जनवरी 2026 को सुबह 09:25 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 4 जनवरी 2026 को सुबह 09:42 मिनट तक रहेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है और जातक राजाओं की तरह अपना जीवन जीते हैं। 

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर इस शक्तिशाली राजयोग का असर अधिक रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी धीरे-धीरे सही हो सकती है। परिवार में कोई शुभ या मांगलिक काम हो सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी गोचर कुंडली में छठा, सातवां, आठवां और दसवां भाव सक्रिय रहेगा। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि की कुंडली में गुरु-चंद्रमा की युति लग्न भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके अलावा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ो की सलाह लेना लाभकारी हो सकता है। शिक्षक, राजनीति या फिर प्रशासन के क्षेत्र में काफी लाभ के योग नजर आ सकते हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली हो सकती है। ऐसे में आप दूसरे लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विवाह के लिए ये समय अच्छा माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। नए दोस्त या लोगों से संबंध बन सकते हैं। इससे आपको आने वाले समय में काफी लाभ मिल सकता है। आपका सातवां, नौवां और पांचवां भाव सक्रिय रहेगा, जो लक्ष्मी और विष्णु स्थान कहलाते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी के साथ श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा रह सकती है।

दिसंबर माह में राहु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, नई नौकरी के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि की कुंडली के नौवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर में कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपका सम्मान करेंगे। इसके अलावा नए अवसर भी मिल सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। मेहनत के बल पर आप कई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। जो जातक नया काम आरंभ करना चाहते हैं, तो उनके लिए ये अवधि उपयुक्त हो सकती है। इस अवधि में शुरू हुए काम में अपार सफलता हासिल हो सकती है। 

12 साल बाद गुरु बृहस्पति ने बनाया शक्तिशाली केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, धन लाभ के योग

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।