Gaj Kesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। एक साल बाद गुरु मिथुन राशि में प्रवेश किया है और अब इस राशि में करीब 12 माह रहेंगे, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति करेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही हर माह गुरु किसी न किसी तरह से चंद्रमा के साथ युति करते हैं, जिससे शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। इस राजयोग को सबसे अधिक पावरफुल योग माना जाता है। कुंडली में इस राजयोग के बनने से जातक लग्जरी लाइफ जीता है। बता दें कि चंद्रमा के मेष राशि में जाने से वह गुरु के साथ इस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 24 मई को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि में जाएंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग क निर्माण होगा। बता दें कि गजकेसरी राजयोग जब बनता है जब गुरु चंद्रमा से केंद्र भाव से (पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव) में स्थित होते हैं। गुरु मीन राशि के चौथे भाव में होंगे। ऐसे में गुरु मकर राशि के छठे और चंद्रमा चौथे भाव में विराजमान होंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। करीब 54 घंटे बना ये गजकेसरी राजयोग कई राशियों की किस्मत चमका सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा और पांचवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बन सकते हैं। इसके साथ ही अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। पद के साथ-साथ अच्छी खासी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। बृहस्पति महाराज आपके नवम भाव, एकादश भाव और प्रथम भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग अनुकूल प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याओं का अब हल मिल सकता है। आप एक-दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। इसके साथ ही आप व्यापार में भी खूब लाभ काम सकते हैं। आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। जमीन से जुड़ा पूरा विवाद समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही आप अच्छा खासा धन अर्जित करने में कामयाब हो सकते हैं। यात्राओं के माध्यम से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आमदनी में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
तुला राशि (Liba Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका अधिक से अधिक झुकाव हो सकता है। आप किसी धार्मिक या तीर्थ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी अब सही हो सकती है। आपको कई संघर्षों के बाद खुशियां मिल सकती है भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको उत्तम फल देखने को मिलने वाला है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।