Gaj Kesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है, जो इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। 12 साल बाद इस राशि में आने से कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करीब 1 साल इस राशि में रहने से गुरु की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही चंद्रमा के साथ युति करके वह गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। एक राशि में करीब ढाई दिन रहने के कारण ये करीब 54 घंटे के लिए इस राजयोग का निर्माण करेंगे। बता दें कि इस समय चंद्रमा धनु राशि में विराजमान है, जिसमें गुरु की दृष्टि पड़ रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
साप्ताहिक राशिफल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा धनु राशि में 15 मई को प्रवेश कर गए थे और इस राशि में 18 मई तक रहने वाले हैं। बता दें कि गजकेसरी राजयोग जब बनता है जब गुरु चंद्रमा से केंद्र भाव से (पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव) में स्थित होते हैं।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में चंद्रमा और चौथे भाव में गुरु विराजमान है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति की दृष्टि पहले, एकादश और तीसरे भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न होगा। इसके साथ ही जमीन से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में भी सफलता के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इ राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक हो सकता है। आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे संघर्षों में अब सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपका अच्छा समय बीतने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इसके साथ ही संतान की प्रगति देखने को मिलेगी। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है।
छाया ग्रह राहु अपने परम मित्र शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 18 साल बाद राहु को अपना सामाज्य मिलेगा, जिससे कुछ राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लकी हो सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।