Gajkesari Yog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है, जो करीब एक साल तक एक ही राशि में रहते हैं। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। इस समय गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर चंद्रमा की बात करें, तो वह हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते रहते है। ऐसे में किसी न किसी  ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे में 9 जनवरी यानी आज रात 8 बजकर 46 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर गुरु के साथ युति करके गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गजकेसरी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। भाग्य और समृद्धि के द्वार खुलेंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

बृहस्पति और चंद्रमा  की युति लग्न भाव में हो रही है।ऐसे नमें इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आपकी नेतृत्व कौशल अच्छा रहने वाला है। लेकिन किसी भी काम को करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग बारहवें भाव में बनने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के संचार कौशल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही रचनात्मकता बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

बृहस्पति और चंद्रमा की युति इस राशि के दशम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के जातकों के लिए गजकेसरी योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। इस राशि के जातक को नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग किस्मत चमकाने वाला है। इस राशि के जातक स्वयं पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के सातवें भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल मच सकती है। ऐसे में धैर्य रखना बेहद जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों के मन में आक्रामकता और अलगाव की भावना उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गजकेसरी योग इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बढ़ाएगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। माता का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातक अपनी कई इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। पांचवे भाव में गजकेसरी योग बनने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी। इसके साथ ही मां का पूरा आशीर्वाद आपको मिलेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग कुछ खास बदलाव लेकर आ सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आप खूब सफलता हासिल करने में सफल हो सकते हैं। आप कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत भी बन सकते हैं।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।