Gajkesari Yog 2025: इस साल का सावन माह काफी खास है। हर साल श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि के साथ सावन आरंभ हो जाते हैं, तो पूर्णिमा को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन माह में कई खास राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन्हीं राजयोगों में से एक गजकेसरी राजयोग का निर्माण सावन माह में हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

वृंदावन या मथुरा दर्शन के लिए जाएं, तो बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, प्रेमानंद महाराज ने बताएं नियम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 जुलाई को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 24 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में मिथुन राशि में विराजमान गुरु बृहस्पति के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। करीब 54 घंटे इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर है। इसके अलावा लग्न के अनुसार भी इन 3 राशियों को लाभ मिल सकता है।

कैसे बनता है गजकेसरी राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की किसी न किसी राशि में जिस भाव में युति होती है, तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। इसके अलावा अगर केंद्र स्थान यानी लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु के साथ-साथ चंद्र की युति होती है या फिर अगर चंद्रमा गुरु से केंद्र में हो या फिर चंद्र पर गुरु की कोई एक दृष्टि जा रही हो तो यह योग बनेगा। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में चंद्र के साथ हो या चंद्र उच्च राशि में गुरु के साथ हो, तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को परिवार का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में अपार सफलता पा सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लकी हो सकती है। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की गई मेहनत का फल उनको मिल सकता है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ अच्छा खासा वेतन वृद्धि हो सकती है। उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। 

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग का लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के सुख-साधनों में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। जो लोग विदेश में नौकरी या फिर यात्रा करने के इच्छुक है, तो उन्हें भी कामयाबी मिल सकती है। वाहन सुख के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। विवाह योग जातकों का शादी के योग बन रहे हैं। ऐसे में शादी के रिश्ते आ सकते हैं या फिर विवाह तय हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग लकी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही परिवार का खूब सहयोग मिलेगा, जिससे कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद जीवन बीतेगा। इसके साथ ही पिता की ओर से सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ मिल सकता है। किसी ससुराल में किसी मांगलिक प्रसंग बन सकता है। विवाह के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है।

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।