Gajkesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है, जिसे देवगुरु की संज्ञा दी गई है। गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, धार्मिक काम, शिक्षा, दान-पुण्य, वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलने वाला है। बता दें कि गुरु बृहस्पति एक साल बाद मिथुन राशि में प्रवेश किया है। लेकिन मिथुन राशि में गुरु अतिचारी हो गए हैं। दरअसल, गुरु अपनी सामान्य गति से दो गुनी तेजी से चल रहे हैं यानी जो ग्रह एक वर्ष में राशि परिवर्तन करता है वह 5-6 महीने में ही राशि परिवर्तन कर लेगा और यह स्थिति 1-2 साल नहीं बल्कि करीब 8 साल यानी 2033 तक रहने वाली है। ऐसे में गुरु का प्रभाव हर राशि में अलग-अलग देखने को मिल सकता है। गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह से युति या फिर विशेष दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे ही गुरु की चंद्रमा के साथ युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ अप्रत्याशित रूप से धन लाभ भी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, मन के कारक चंद्रमा 24 जून को रात 23 बजकर 45 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर 27 जून तक रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग करीब 54 घंटे तक रहने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही पैतृक व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये अवधि अच्छी साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष के आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आपका ज्यादा समय जाने वाला है। अटका हुआ पैसा मिलने की काफी अधिक संभावनाएं है। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। संतान की ओर से भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। विवाह के भी योग बन रहे हैं। समाज के बड़े, प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक तौर पर उन्नति मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। धन संबंधित समस्याएं हल हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब ठीक हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के नवम भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। ऐसे में धार्मिक य़ात्राएं कर सकते हैं। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत का फल अब मिल सकता है। आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा परिणाम देखने को मिल सकते हैं। संतान सुख मिल सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है।
जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल