Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो करीब ढाई दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही 18 अगस्त को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले ही गुरु और शुक्र विराजमान है, जिससे इन ग्रहों की युति से त्रिग्रही के साथ कलात्मक और गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 20 अगस्त को शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहने वाले हैं। करीब 54 मिनट तक इस राशि में रहने के कारण कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु और चंद्रमा का शुभ युति हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप गजकेसरी राजयोग का निर्माण बन रहा है। यह योग अत्यंत मंगलकारी और भाग्य चमकाने वाला माना जाता है। ऐसे में इस राशि जातकों के जीवन में कई सकारात्मक और सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकों व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता मिल सकती है। संतान पक्ष से भी शुभ सूचना मिलने की प्रबल संभावना है चाहे वह उनकी शिक्षा, करियर में सफलता या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हो। विद्यार्थियों और शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को मनोनुकूल और उत्कृष्ट परिणाम मिल सकते हैं, जो उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएंगे। जिन जातकों के विवाह में विलंब हो रहा था, उनके लिए अब वैवाहिक योग मजबूत हो रहे हैं और शीघ्र ही शुभ प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सामाजिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी है। समाज में उच्च पदस्थ, प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके संपर्क बढ़ेंगे और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आपके सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। यह समय अचानक लाभ प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। पूर्व में अटकी हुई धनराशि वापस मिल सकती है या कोई अप्रत्याशित आय का स्रोत बन सकता है। पुराने कर्ज या धन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लंबे समय से चली आ रही बीमारी या शारीरिक असुविधा में सुधार होगा, जिससे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नवम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका अधिक झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप किसी धार्मिक यात्रा, तीर्थयात्रा या विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कर सकते हैं। सत्संग, मंत्रजप या ध्यान साधना में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति और आत्मिक संतोष प्राप्त होगा। आपके द्वारा किसी कार्य में की जा रही लंबे समय से मेहनत का अब फल मिल सकता है। अटके हुए या बिगड़े काम बनने लगेंगे और पुराने अवरोध धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना रहेगी। संतान पक्ष से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बन रहा गजकेसरी राजयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस शुभ योग के प्रभाव से आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है, वहीं पहले से कार्यरत जातकों के पद और वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। धन कमाने के कई नए मार्ग खुल सकते हैं और आप उनका लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जैसे उनकी शिक्षा में सफलता, करियर में उन्नति या व्यक्तिगत जीवन में शुभ घटनाएँ।उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना भी इस समय पूरा हो सकता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे आप सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।Expand