Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह माने जाता हैं, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक ही रहते हैं। इसी के कारण चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है। चंद्रमा का कुछ ग्रहों के साथ युति काफी शुभ मानी जाती है। ऐसे ही चंद्रमा 9 जनवरी को रात 8 बजकर 46 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राजयोग के बनने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा, लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें 2025 में पहली बार बनने वाला गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप हर एक समस्या और चुनौती को आसानी से पार कर लेंगे। हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। उच्च अधिकारियों को आपको काम नजर आ सकता है। ऐसे में आपको करियर में तरक्की के योग बन सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है। इसके साथ ही आप भविष्य के लिए पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में गजकेसरी योग का निर्माण छठे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी पर आपका पूरा फोकस होगा, जिससे आप लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज और लोन आसानी से आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा किसी काम में की गई मेहनत का अब अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। इससे आपको लाभ के साथ-साथ खूब खुशी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धन लाभ हो सकता है।

ग्रहों के सेनापति मंगल राशि समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल 2025 में मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे रूचक नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म की अन्य खबरें