Gajkesari Rajyog February 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र में आने में पूरे 12 साल लग जाता है। बता दें कि गुरु 12 साल बाद वृषभ राशि में विराजमान है। गुरु के इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे ही फरवरी माह के आरंभ में गुरु की चंद्रमा के साथ युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं चंद्रमा 6 फरवरी को सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों के लिए सबसे अधिक लकी साबित हो सकता है…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गजकेसरी राजयोग बारहवें भाव में बनने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां व्यापार में खूब मुनाफा दिला सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से लाभ मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अच्छी खास पहचान पा सकते हैं। सट्टेबाजी या फिर ट्रेड के व्यापार में आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के नौवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों और मेहनत का फल अब मिल सकता है। इसके साथ ही यात्राओं के माध्यम से आप काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा को विदेश में नौकरी मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। खुद का व्यापार है, तो आपके द्वारा बनाई गई नीतियों के माध्यम से खूब लाभ मिल सकता है। यात्राओं के माध्यम से आय में भी खूब बढ़ोतरी हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
नवग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अरुण ग्रह के साथ 60 डिग्री पर रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।