Gaj Kesari Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से तलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा का किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा शुभ या फिर अशुभ योगों का भी निर्माण करते हैं। इसी क्रम में चंद्रमा जब देवताओं के गुरु बृहस्पति के साथ युति करते हैं, तो काफी शक्तिशाली योग का निर्माण करते है जिसके गजकेसरी योग कहा जाता है। नवंबर माह में जल्द ही चंद्रमा और गुरु की युति होने वाली है, जिससे इस राजयोग का निर्माण होने वाला है। बता दें कि इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में आने वाली 16 तारीख को चंद्रमा भी इसी राशि में आ जाएंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों की किस्मत को चमका सकता है…,
द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 15 नवंबर को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले ही देवताओं के गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 17 नवंबर को सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक ये राजयोग बना रहेगा।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी हर क्षेत्र में खूब सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में कई खुशियों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही आपकी लगन और मेहनत को देखकर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी लाभ मिलने के पूरे योग नजर आ रहे हैं। पार्टनरशिप में चला आ रहे बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी अथाह धन की प्राप्ति हो सकती है। गुरु की कृपा से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके लिए आपको खूब लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आप किसी नए बिजनेस में उतर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप खूब धन लाभ हो सकता है। बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग थोड़ा लाभकारी सिद्द हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। करियर में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। चौथे भाव में गजकेसरी योग बनने से इस राशि के जातकों को करियर में ऊंचे मुकाम में पहुंचेगे। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। उच्च शिक्षा पाने के भी योग बन रहे है। छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा साबित हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।