Gajkesari Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा एकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई दिन ही रहते हैं। ऐसे में वह हर 15 दिन में दोबारा इसी राशि में आ जाते हैं। चंद्रमा की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में दब गुरु की चंद्रमा के साथ युति होती है, तो गजकेसरी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होता है। गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इस राजयोग का असर लंबे समय तक हर राशि के जातकों के जीवन में बना रहता है। आइए जानते हैं चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों को देगा खूब लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में वृषभ राशि में विराजमान है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के सप्तम भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। रुका हुआ पैसा अचानक से आपको प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
वक्री गुरु और चंद्रमा की युति इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। माता-पिता और गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही बोनस, इंसेंटिव मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।