Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं, जिससे शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही चंद्रमा जल्द ही गुरु के साथ युति करने वाले हैं, जिससे पावरफुल गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान होंगे, जिससे गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
क्या होता गजकेसरी राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी राजयोग का अर्थ है हाथी की पीठ पर सवार सिंह। जब यह राजयोग बनता है, तो जातक बहुत ही बलशाली, निडर, साहसी और शक्तिशाली होता है। यह योग तब बनता है जब धन के कारक ग्रह गुरु और मन के कारक चंद्रमा की युति या उनके विशेष प्रभाव एक साथ होते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति लग्न भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है और धन के आगमन के कई नए स्रोत खुलेंगे। इसके अलावा नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर निर्णय लेने और दूसरों का मार्गदर्शन करने में सक्षम होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। आप अपने भविष्य के बारे में कुछ अच्छा सोच सकते हैं। सोच समझकर और विवेक के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता सुनिश्चित हो सके।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति सातवें भाव में होने वाली है, जो जातकों के लिए हर क्षेत्र में अपार सफलता और तेजी से तरक्की का संकेत है। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा और गजकेसरी राजयोग की वजह से आपके प्रयासों को सफलता का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में भी इस अवधि में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है, विशेषकर पार्टनरशिप आधारित व्यवसाय में लाभ दोगुना हो सकता है। साथ ही, प्रभावशाली और सफल लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, जो आपके व्यवसाय और सामाजिक स्थिति दोनों के लिए फायदेमंद साबित होंगे। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। जीवन के सभी पहलुओं में सुख-शांति बनी रहेगी और आपके व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए सफलता, समृद्धि और संतुलन लेकर आने वाला है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति भाग्य भाव में बन रही है, जिससे जातकों को न केवल प्रसिद्धि मिलेगी बल्कि समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। जीवन में नए अवसरों का द्वार खुल सकता है और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो पाएगा। करियर के क्षेत्र में निरंतर लाभ और तरक्की की संभावना बनी रहेगी। आपके बिजनेस या कार्यक्षेत्र में जो नए आइडिया आप लेकर आएंगे, वे सफल हो सकते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बन सकती है। परिवार और मित्रों का पूरा समर्थन मिलने से आप हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे और जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकेंगे।
दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।