Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से गुरु बृहस्पति का खास स्थान है, जो साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन इस साल गुरु दो गुनी गति से चल रहे है जिसके कारण इस साल गुरु मिथुन के अलावा कर्क राशि में भी कुछ माह रहने वाले हैं। गुरु के कर्क राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति रात 9 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले है। इस दौरान किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहेंगे। ऐसे ही नवंबर माह में चंद्रमा के साथ युति करेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गुरु के उच्च राशि कर्क में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों को कई गुना अधिक लाभ मिल सकता है। ऐसे में इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 10 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में 10 नवंबर को चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग करीब 54 घंटे तक बना रहेगा। ये राशिफल हम आपको चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के चतुर्थ भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम और मेहनत को देखकर उच्च अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। सहकर्मियों से भी आपके अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकते हैं। इस राशि के लग्न भाव में गुरु-चंद्र की युति होने वाली है। इसके सा ही गुरु आपके पंचम, नवम और सप्तम भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपकी बातों से दूसरे लोग प्रेरित हो सकते हैं। नया बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही विवाह की कई अड़चनें दूर हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट के साथ पदोन्नति मिल सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। भाग्य का पूरा साथ होने के कारण शेयर बाजार के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।