Gaj Kesari Rajyog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलते हैं। बता दें कि गुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। 12 साल बाद दोबारा बुध की राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। गुरु बृहस्पति इस राशि में करीब एक साल तक रहेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के युति करते रहेंगे। ऐसे ही चंद्रमा के साथ युति करने वाले हैं। चंद्रमा के साथ गुरु की युति करने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

पंचांग के अनुसार, 28 मई को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 30 मई तक रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु के साथ युति करके इस राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी राजयोग बनने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कामयाब हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के एकादश भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति संबंधित चुनौतियां दूर हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की प्रगति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकता है। शारीरिक समस्याओं से निजात  मिल सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। नौकरी का बदलाव करने की सोच रहे है, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। अच्छी नौकरी के साथ-साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा में भी काफी लाभ मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें