Guru Chandal Yoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में जब बदलाव होता है, तो कई तरह के अशुभ और शुभ योगों का निर्माण होता है और इनका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में मेष राशि में गुरु चांडाल योग बना हुआ है। बता दें कि यह योग तब बनता है जब बृहस्पति और राहु ग्रह एक साथ आते हैं और एक-दूसरे की ओर बढ़ने लगते हैं। ऐसे में मेष राशि में गुरु और राहु की युति हो रही है जिसके कारण इस अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग के बनने से जातकों को कई क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि गुरु चांडाल योग बनने से किन राशियों को रहना होगा सतर्क।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , गुरु बृहस्पति सभी ग्रहों में से सबसे बड़ा होता है। यह ग्रह धनु और मीन राशि का स्वामी है। इसके साथ ही बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, विस्तार, आध्यात्मिकता, शिक्षा, संतान आदि का कारक माना जाता है। वहीं, दूसरी ओर राहु को छाया ग्रह माना जाता है। बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति ने मेष राशि में प्रवेश किया था। जहां पर पहले से ही राहु ग्रह विराजमान था। ऐसे में गुरु चांडाल योग का निर्माण हुआ। यह नकारात्मक योग 30 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो जाएगा क्योंकि राहु मेष राशि से बाहर निकल जाएगा। जानिए राहु और गुरु की युति से बना गुरु चांडाल किन लोगों के लिए है खतरनाक।
गुरु चांडाल योग बनने से ये राशियां रहें संभलकर
कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)
गुरु चांडाल योग इस राशि में दसवें घर में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई मुश्किलें आ सकती है। नौकरी के साथ-साथ निजी जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बेवजह खर्च से परेशान रह सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बेकार की चीजों पर पैसा न बर्बाद करें। बिजनेस करने वाले लोगों को भी थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि( Leo Zodiac Sign)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि में गुरु चांडाल योग नवम भाव में बन रहा है। ऐसे में माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इन चुनौतियों को आप काफी हद तक पार कर लेंगे। अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है। हर किसी पर विश्वास न करें, क्योंकि इससे आपको काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac Sign)
कन्या राशि में गुरु चांडाल योग आठवें घर में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी कई बड़ी मुश्किलें आ सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। धन-धान्य की कमी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। घरेलू कामों में काफी व्यस्त रह सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा संभलकर और सोच समज कर करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac Sign)
इस राशि में ये अशुभ योग छठे भाव में बन रहा है। ऐसे में शत्रुओं पर तो आप हावी रहेंगे। लेकिन घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। पैसों की तंगी के कारण कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। संतान को लेकर काफी परेशानी हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।