Rahu Gochar Guru Chandal Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक अवधि के बाद नवग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही मेष राशि में राहु और गुरु की युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण हुआ था। 22 अप्रैल से मेष राशि में गुरु चांडाल योग चल रहा है। इस योग के बनने से स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर रिश्ते की समस्याओं तक पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके साथ ही प्रसिद्धि और भाग्य पाने का साथ बिल्कुल नहीं मिलता है और हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ता। वहीं अब गुरु चांडाल योग 30 अक्टूबर 2023 से समाप्त होने वाला है। जानिए किन राशियों को लाभ मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापी ग्रह राहु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन कर रहा है। वह मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाला है। ऐसे में गुरु चांडाल योग 30 अक्टूबर से मेष राशि में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
गुरु चांडाल योग हटने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में ही गुरु चांडाल योग बन रहा है। ऐसे में 30 अक्टूबर से इन राशियों की किस्मत बदल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु चांडाल योग हटने से गुरु की विशेष कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि ( Cancer Zodiac)
राहु के मीन राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों के ऊपर से भी गुरु चांडाल योग का दुष्प्रभाव समाप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सुख-समृद्धि के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी की तलाश अब खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके चलते आपको पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की ओर से भी कोई गुड न्यूज आ सकती है। आर्थिक स्थिति फिर मजबूत होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु चांडाल योग 30 अक्टूबर को समाप्त होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, क्योंकि इस राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है। ऐसे में राहु का दुष्प्रभाव कम होने से शनि भी थोड़ा शांत रहेंगे। ऐसे में आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है जिसका इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे हैं। वैवाहिक जीवन की भी समस्याएं समाप्त होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
